पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फोन करके ठगी का प्रयास

फोन करके ठगी का प्रयास

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फोन करके ठगी का प्रयास

छतरपुरशहर के लोगों के मोबाइल फोन पर इन दिनों फोन कॉल के जरिए ठगी करने का प्रयास किया जा रहा है। शहर में रहने वाले रिटायर्ड बैंक अधिकारी बीएल गुप्ता ने बताया कि उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आया। मोबाइल नंबर 09507679731 से आए इस कॉल में युवक ने श्री गुप्ता से उनके एटीएम कार्ड का नंबर और पासवर्ड मांगा। फोन करने वाला युवक खुद को आरबीआई का कर्मचारी बता रहे था, लेकिन बैंकर होने के नाते उन्हें नियम पता थे, इसलिए वे उस युवक के झांसे में नहीं आए। इस तरह से वे ठगी का शिकार होने से बच गए। शहर के कई अन्य लोगों के साथ भी इसी तरह ठगी का प्रयास किया जा रहा है। वे नंबर और पासवर्ड के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग करके लोगों के बैंक खातों से रुपए निकाल लेते हैं।