पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दावा आपत्ति केंद्रों से गायब थे अधिकारी कर्मचारी

दावा-आपत्ति केंद्रों से गायब थे अधिकारी-कर्मचारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्करसंवाददाता | छतरपुर

जिलेमें नगरीय निकाय चुनाव के लिए नियुक्त प्रेक्षक शरद चंद्र शुक्ला ने सोमवार को फोटोयुक्त मतदाता सूची के संबंध में बनाए गए दावा-आपत्ति केंद्रों का निरीक्षण किया।

मप्र राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा छतरपुर जिले के लिये नियुक्त किए गए प्रेक्षक श्री शुक्ला के निरीक्षण करने के लिए एमएलबी स्कूल और पीएचई कार्यालय पहुंचे। यहां पर प्राधिकृत अधिकारी अनुपस्थित पाए गए। इसी तरह मॉडल बेसिक स्कूल में 2 अधिकारी अनुपस्थित मिले, जबकि एक प्राधिकृत अधिकारी उपस्थित पाया गया। क्रिश्चियन स्कूल में तीनों अधिकारी उपस्थित पाये गये।

प्रेक्षक श्री शुक्ला द्वारा दावा-आपत्ति केंद्रों पर अनुपस्थित पाए गए प्राधिकृत अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रेक्षक श्री शुक्ला द्वारा नगर पालिका नौगांव, महाराजपुर और गढ़ीमलहरा के दावा-आपत्ति केंद्रों का भी निरीक्षण किया गया। उन्होंने खजुराहो, राजनगर और लवकुशनगर नगर पंचायतों के मतदाता सूची कार्य की भी समीक्षा की।

आजकरेंगे कार्य की समीक्षा

पर्यवेक्षकश्री शुक्ला द्वारा मंगलवार की दोपहर 12 बजे से नगर पालिका छतरपुर और बड़ामलहरा के निर्वाचन कार्य की समीक्षा की जाएगी। इसके बाद 3 बजे से एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ के साथ बैठक करेंगे। श्री शुक्ला 17 सितंबर को नगर पंचायत सटई, बक्स्वाहा और बिजावर के दावा-आपत्तियों के कार्य की समीक्षा नगर पंचायत बिजावर के कार्यालय में करेंगे।