सड़क हादसे में युवक घायल
शहरके नाैगांव रोड पर उर्मिल नदी के पास सोमवार की शाम एक सड़क हादसा हो गया। बाइक में सवार एक व्यक्ति को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि देवपुर-खंदेवरा गांव के लल्लू अहिरवार का 35 वर्षीय बृजेंद्र अहिरवार एक बाइक में सवार होकर छतरपुर की ओर रहा था। रास्ते में उर्मिल नदी के पुल के पास उसे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। इस पर राहगीरों ने 108 एंबुलेंस को फोन करके सूचना दी। इसके बाद एंबुलेंस लेकर पहुंचे पायलट भूपेंद्र पटेल ने ईएमटी डॉ. नेहा जैन के साथ मिलकर घायल को एंबुलेंस में रखा और उपचार किया। इस दौरान बृजेंद्र काफी अधिक शराब पिए था, इसलिए उपचार में अस्पताल में भी परेशानी हुई।