- Hindi News
- प्रभारी मंत्री बांटेंगे फसल बीमा की राशि
प्रभारी मंत्री बांटेंगे फसल बीमा की राशि
शहरमें 19 सितंबर को एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय फसल बीमा योजना की राशि का वितरण किसानों को किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री नरोत्तम मिश्रा होंगे।
बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में फसल बीमा कराने वाले सभी हितग्राही किसानों को बीमा राशि के चैक सौंपे जाएंगे। कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर ने इस कार्यक्रम की तैयारियां करने के लिए कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इसके अलावा 9 अक्टूबर को जिला स्तर पर किसान मेले का आयोजन भी किया जाएगा।
कृषिमहोत्सव आयोजित होंगे
उपसंचालककृषि इंद्रजीत सिंह बघेल ने बताया कि 25 सितंबर से 20 अक्टूबर तक कृषि महोत्सव का आयोजन जिले किया जाएगा। ये आयोजन जिले के विभिन्न ब्लाक में होगे। इन महोत्सवों में किसानों को तकनीकी मार्गदर्शन दिया जाएगा। इसके साथ ही पशु पालन, उद्यानिकी, मछलीपालन, मिट्टी के नमूने इत्यादि के संबंध में भी जानकारी दी जाएगी। ब्लाक स्तर पर होने वाली कृषि संगोष्ठी छतरपुर ब्लाक में 29 सितंबर, नौगांव में 30 सितंबर, राजनगर में 12 अक्टूबर, बिजावर में 14 अक्टूबर, बड़ामलहरा में 15 अक्टूबर, बकस्वाहा में 16 अक्टूबर, लवकुशनगर में 18 अक्टूबर और बारीगढ़ में 19 अक्टूबर को आयोजित की जाएंगी। इनमें किसान और कृषि विशेषज्ञ हिस्सा लेंगे।