पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • छापेमारी मंे सामने आई सामूहिक नकल

छापेमारी मंे सामने आई सामूहिक नकल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलेके ईशानगर परीक्षा केंद्र में चल रही भोज मुक्त विश्वविद्यालय की परीक्षा के दौरान प्रशासन ने छापेमार कार्रवाई की है। एसडीएम के नेतृत्व में मारे गए छापे के दौरान 29 गाइड जब्त की गईं। यहां के केंद्राध्यक्ष को हटाने के साथ ही परीक्षा को निरस्त करने की अनुशंसा भी कलेक्टर से की गई है। आगामी दिनों में इस मामले में और बड़ी कार्रवाई के आसार हैं।

दरअसल भोज मुक्त विश्वविद्यालय की बीए, बीएससी आदि की परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्र ईशानगर हासे स्कूल को बनाया गया है। इसके लिए आरके प्रजापति को केंद्राध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस परीक्षा केंद्र में सामूहिक नकल कराए जाने की शिकायत मिलने पर एसडीएम डीपी द्विवेदी नायब तहसीलदार संजय गर्ग को साथ लेकर इस परीक्षा केंद्र पहुंचे। परीक्षा केंद्र में पहुंचकर एसडीएम ने यहां से 29 गाइड जब्त कीं। परीक्षा केंद्र में एसडीएम के पहुंचने से हड़कंप मच गया। करीब ढाई घंटे की कार्रवाई के दौरान परीक्षार्थी परेशान दिखे। इस परीक्षा को निरस्त करने के लिए कलेक्टर से अनुशंसा की गई है।

गाइडों को जब्त करके लाया गया।

परीक्षा केंद्र में गाइड पकड़े जाने के बाद छानबीन कराते हुए एसडीएम।

9 बजे तक कापियों में कुछ नहीं लिख पाए

सोमवारको यहां पर बीएससी फाइनल ईयर की फाउंडेशन विषय की परीक्षा थी। इस परीक्षा में शामिल परीक्षार्थी नकल के ही भरोसे थे। सुबह 7 बजे से 10 बजे तक यह परीक्षा होनी थी। शुरूआत के आधे घंटे तो नकल करने का समय परीक्षार्थियों को मिल गया था, लेकिन इसके बाद से ये सभी परीक्षार्थी गाइड नहीं होने के कारण खाली कापियां लेकर बैठे रहे। 9 बजे एसडीएम श्री द्विवेदी इस परीक्षा के लिए आब्जर्वर बनाए गए नौगांव डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. गोविंद सिंह को जिम्मेदारी देकर वापस गए।

परीक्षानिरस्त कर जिम्मेदारों पर कार्रवाई हो

एसडीएमश्री द्विवेदी कहते हैं कि मौके पर मिलीं 29 गाइड जब्त की गईं और पंचनामा तैयार किया गया। इसमें आब्जर्वर डॉ. गोविंद सिंह बुंदेला और केंद्राध्यक्ष आरके प्रजापति ने दस्तखत किए। इसकी जानकारी कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर को देकर एक अर्धशासकीय पत्र एसडीएम ने लिखा है। इसमें उन्होंने सोमवार की परीक्षा को निरस्त करते हुए परीक्षा केंद्र ईशानगर हासे के बजाए महाराजा कॉलेज छतरपुर या एक्सीलेंस स्कूल में करने की अनुशंसा की है। इसके अलावा नकल करने में