- Hindi News
- झलकारी बाई की जीवनी स्कूली छात्रों को पढ़ाई जाए
झलकारी बाई की जीवनी स्कूली छात्रों को पढ़ाई जाए
छतरपुर| सर्वकोरी-कोली समाज की बैठक रविवार को सिंघाड़ी नदी के पास हुई। बैठक में मुख्य अतिथि शिवरतन कोरी और अध्यक्षता देवेन्द्र अनुरागी ने की। बैठक का मुख्य उद्देश्य समाज को आगामी कार्यक्रम झलकारी बाई जी की जयंती के बारे में चर्चा हुई। देवेन्द्र अनुरागी ने बताया कि झलकारी बाई जयंती की शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसका मुख्य उद्देश्य समाज को एकत्रित करना होगा। देवेन्द्र अनुरागी ने कहा कि झलकारी बाई का जीवन परिचय स्कूल की किताबों में जोड़ा जाए इससे कि हमारे महापुरुषों के बारे में सभी को जानकारी हो।बैठक के मुख्य अतिथि शिवरतन ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि कोरी समाज को संगठित करने पर जोर दिया जाए। बैठक में एपी कोरी, एसआर, मुन्ना लाल सरबई, दुर्गा, सुनील, चंद्रप्रकाश, रामस्वरूप,राजेन्द्र वर्मा , गनु ललपुर, लखन वर्मा, बीडी वर्मा, मनोज, महेश, पप्पू, नीरज, हीरालाल, मुकेश, स्वामी प्रसाद, मिथलेश, परम लाल बिजावर, अरविंद कटारिया,शंकरलाल, चंद्रप्रकाश, काशीराम, धनीराम, कल्लू शामिल हुए।
छतरपुर। कोरी समाज की बैठक में सामाजिक हितों पर चर्चा की गई।