पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विभागीय खेल कूद प्रतियोगिता हुई

विभागीय खेल कूद प्रतियोगिता हुई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | बड़ामलहरा

नगरके सरस्वती हाई स्कूल में 27 वीं विभाग स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता आयोजित हुई। इनमें शिशु, बाल और किशोर वर्ग की प्रतियोगिताएं हुईं। इसमें सरस्वती स्कूल में अध्ययनरत खिलाड़ी छात्र शामिल हुए। शनिवार और रविवार को एसडीओपी मनोज सिंह के मुख्य आतिथ्य में प्रतियोगिता को आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता रमेश सोनी ने की। प्रतियोगिता में छतरपुर, टीकमगढ़ और पन्ना जिले के खिलाड़ी शामिल हुए।

उदघाटन के मुख्य अतिथि एसडीओपी मनोज सिंह ने खेलों से जीवन में होने वाले लाभ की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इससे शारीरिक, मानसिक, आर्थिक और सामाजिक लाभ होता है। अध्यक्षता कर रहे रमेश सोनी ने कहा कि शिशु मंदिरों में छात्रों को शिक्षा खेले के साथ संस्कार भी सिखाए जाते हैं जो जीवन में बहुमूल्य होते हैं। मंच संचालन मनोज तिवारी ने किया। विशिष्ट अतिथि पन्ना प्राचार्य अनिल कुमार रहे। क्रीड़ाधिकारी केके खरे और जिला क्रीड़ा प्रमुख रामप्रकाश नायक ने प्रतियोगिता आयोजित कराईं। अतिथि परिचय राजेंद्र गर्ग ने किया। प्राचार्य रनमत शर्मा ने आभार व्यक्त किया। आकांक्षा यादव नौगांव ने शपथ ग्रहण कराई। प्रतियोगिता में मनोज ने प्रथम स्थान हासिल किया। ऋतिक दूसरे और अभय राज तीसरे स्थान पर रहे। छात्राओं में शिल्पी शर्मा प्रथम, शिल्पा पटैरिया दूसरे स्थान पर रहीं।

बड़ामलहरा। सरस्वती हाई स्कूल में आयोजित हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लंबी कूद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।