पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संगीतमय गीतों ने लुभाया

संगीतमय गीतों ने लुभाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीश्रावण द्वादशी मां अन्नपूर्णा मेला जलबिहार में आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में जबलपुर से आए गायकों ने अपनी आवाज से लोगों को प्रभावित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। आर्केस्ट्रा के पूर्व संगीतमय महाआरती हुई। इसमें मुख्य यजमान देवेन्द्र अग्रवाल रहे। महाआरती को पं.प्रमोद तिवारी, ओम प्रकाश पटैरिया ने अपने मधुर स्वर गाकर श्रोताओं को भक्ति के रस में डूबो दिया।

मेला समिति के मीडिया प्रभारी दिलीप सेन ने बताया कि मेला में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा जिला महामंत्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि श्री सिंह ने कहा कि युवा में इतनी शक्ति होती है वह देश की तस्वीर और तकदीर बदल सकते हैं। ऐसे अनेक युवा है जो कुछ भी करने का माददा रखते हैं जरूरत है उन्हें प्रोत्साहन की। उन्होंने मेला जलबिहार समिति को 25 हजार रुपए नगद राशि दी और इसके साथ नपा की आेर से 51 हजार रुपए की सहयोग राशि की चैक दी। इस मौके पर समिति के संरक्षक सदस्य देवकी महाराज, दयानेन्द्र देव सिंह, रमाशंकर अवस्थी, रवि शुक्ला, अशोक गुप्ता, दयाशंकर अवस्थी,राजेश रूसिया, अध्यक्ष बालकृष्ण पंसारी, उपाध्यक्ष भारतेन्दु गुप्ता, महामंत्री राकेश रूसिया, कोषाध्यक्ष अजय अग्रवाल, मंत्री बब्बू पिपरसानियां, रानू पंसारी, रवीन्द्र मिश्रा, पुष्पेंद्र चौरसिया, सुधीर अग्रवाल, लखन रैकवार सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।