पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 5 दिन में खेले जाएंगे 69 बेसबॉल मैच

5 दिन में खेले जाएंगे 69 बेसबॉल मैच

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शिक्षाविभाग द्वारा आयोजित 60वीं राज्य स्तरीय बेसबॉल क्रीड़ा प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार किया गया। इस मौके पर पं. बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक ललिता यादव उपस्थित रहीं। अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल ने की। विशिष्ट अतिथि पूर्व नपाध्यक्ष सरदार प्यारा सिंह रहे। कार्यक्रम में विधायक ललिता यादव ने कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। खेल प्रतियोगिताओं के आयोजन से खिलाडिय़ों को एक दूसरे को जानने समझने का मौका मिलता है। भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. घासीराम पटेल ने विभिन्न खेलों में दक्ष होना आवश्यक है ताकि प्रदेश का नाम देश विदेशों में रोशन कर सकें।

मीडिया प्रभारी सुशील त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में एक्सीलेंस स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मुख्य अतिथि द्वारा ध्वजारोहण किया गया। ध्वज वाहन और प्रदेश के ध्वज के साथ ग्वालियर, भोपाल, इन्दौर, जबलपुर, रीवा, उज्जैन और सागर संभाग की टीमों ने मार्चपास्ट करते हुए सलामी दी। सागर संभाग के खिलाड़ी ने सभी खिलाडिय़ों को शपथ दिलाई। पांच दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में 69 मैच स्व.बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम, एक्सीलेंस स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल 2 में खेले जाएंगे। जिला शिक्षा अधिकारी एसएन तिवारी ने स्वागत भाषण दिया। एमएलबी, शासकीय आदर्श माध्यमिक शाला तथा मरिया माता स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। संचालन डॉ. आरपी शुक्ला ने किया। सहायक संचालक शिक्षा जेएन चतुर्वेदी ने आभार प्रदर्शन किया। इस मौके पर लेखा अधिकारी आरपी तिवारी, योजना अधिकारी वीडी नातू, श्रीकांत द्विवेदी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।

छात्राओं द्वारा दी गई प्रस्तुतियों को बेहद सराहा गया।

शुभारंभ समारोह में आकर्षक प्रस्त्ुतियां दी गई।

कार्यक्रम में खिलाड़ियों ने सलामी दी।