पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काॅलेज परिसर की सफाई की

काॅलेज परिसर की सफाई की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर| शहरके महाराजा कालेज में एनएसएस इकाई ने अपनी नियमित गतिविधियां शुरू कर दी हैं। इसके तहत एनएसएस के स्वयंसेवकों ने कालेज परिसर की सफाई की। कार्यक्रम अधिकारी डा. बीएल कुम्हार ने एनएसएस का संक्षिप्त विवरण दिया। उन्होंने एनएसएस के उददेश्यों को भी बताया। डा. एसके छारी ने एनएसएस के मोटो बताया। उन्होंने मै नहीं तुम की व्याख्या की। कल्पना वैश्य ने समाज में नदियों के महत्व पर प्रकाश डाला। छात्र हीरा अहिरवार और लोकेश रावत ने एनएसएस गीत प्रस्तुत किया।छात्र देवदत्त चौबे, मनोरमा सिंह, रेखा, राजा परमार, जिज्ञासा यादव, अजय अहिरवार, ब्रजेश अहिरवार, मनीष अहिरवार, प्रीति सिंह ने भी कार्यक्रम प्रस्तुत किए। अंत में सभी ने श्रमदान किया।