स्थापना दिवस पर हुई विचार गोष्ठी
छतरपुर| मानवअधिकार आयोग के स्थापना दिवस के अवसर पर गांधी आश्रम परिसर में एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस विचार गोष्ठी का विषय भ्रूण हत्या एक अभिशाप रहा। स्वागत भाषा आयोग मित्र मालती श्रीवास्तव ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि डा. लता चौरसिया ने पीसीपीएनडीटी एक्ट की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या को अभिशाप बताते हुए इसे दूर करने का संकल्प लेने की अपील की। डा. निधि रूसिया ने मानसिक, वैचारिक, क्रियात्मक परिवर्तन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि गायत्री देवी परमार ने कहा कि महिलाओं के सशक्तिकरण की आवश्यकता है। इसके लिए परिवार, समाज को ध्यान देना चाहिए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए सरदार प्यारा सिंह ने कहा कि भ्रूण हत्या को रोकने के लिए चिंतन, चिंता, चेतना की आवश्यकता है। कार्यक्रम में प्रवीण गुप्त, संजय सिंह, संजय खरे, सुरेंद्र शर्मा शिरीष, मीरा सिंह, अनवरी खातून, अफसर जहां, सुरेश भाई,विमल बुंदेला, दिनेश रजक आदि ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन संजय खरे ने किया। आभार प्रदर्शन संजय चौधरी ने किया।