शीत लहर के बीच 44 मिलीमीटर बारिश हुई
तेज बारिश और शीतलहर से छाया अंधेरा
भास्कर संवाददाता छतरपुर/खजुराहो
जिलेमें लगातार तीसरे दिनों से जिले में शीत लहर का प्रकोप है। शीतलहर के साथ लगातार आसमान में बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश हो रही है। मौसम में आए इस बदलाव का असर पर्यटन नगरी खजुराहो में विमान सेवाओं पर भी पड़ रहा है। यहां पिछले 24 घंटों के दौरान 44 मिलीमीटर बारिश भी दर्ज की गई है।
जिले में शनिवार की रात लगातार बारिश होती रही। बारिश का यह सिलसिला रविवार को सुबह तक जारी रहा। रविवार को भी पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। छतरपुर के साथ ही खजुराहो, राजनगर, बिजावर, बड़ामलहरा, नौगांव सहित पूरे जिले में बारिश होने की खबर है। खजुराहो मौसम केंद्र के अनुसार सोमवार भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। मंगलवार से स्थिति में सुधार हो होने की उम्मीद है। मौसम में यह बदलाव पश्चिमी बिक्षोभ के कारण हुआ है। इन दिनों उत्तर पश्चिमी हवाएं चल रही हैं।
इस कारण शीतलहर चल रही है। शीतलहर आगे भी जारी रहेगी। शीतलहर के कारण दिन के तापमान में भारी गिरावट हुई है। खजुराहो में रविवार को रात का न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री और दिन का अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया है।
विमानसेवाओं पर असर
मौसममें आए इस बदलाव का असर खजुराहो एयर पोर्ट पर विमान सेवाओं पर भी पड़ा है। एयरपोर्ट पर दोपहर 3.30 बजे के बाद से बिजबिलटी बहुत निम्न स्तर पर पहुंच जाती है।
इस कारण एयर पाेर्ट पर दाेपहर बाद विमान लैंड नहीं हो पा रहे हैं। इस कारण से शनिवार की शाम आने वाली एयर इंडिया के जहाज को शनिवार को कैंसिल कर दिया गया। बाद में यह विमान रविवार को सुबह करीब 11.30 बजे लैंड हुआ। एयर इंडिया का विमान दिल्ली से सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार और शनिवार को खजुरोहा आता है। जेट एयर का विमान दोपहर में 1.30 बजे खजुराहो पहुंचता है। इस कारण इसकी उड़ान पर अब तक मौसम का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है।
पर्यटकोंपर भी दिखा ठंड का असर - बेमौसमबारिश के कारण अचानक ठंड बढ़ जाने से जन जीवन पर असर पड़ा है। इसका प्रभाव नगर में आने वाले देशी और विदेशी पर्यटकों पर भी देखा गया है। यहां ठहरे विदेशी पर्यटक भी गर्म कपड़ों में नजर आए। पिछले दो दिन से बारिश के कारण तापमान में गिरावट आई है। अभी तक ठंड का इंतजार कर रहे लोग शनिवार की शाम से गर्म कपड़े पहने नजर आए। यहां ठंड के चलते पर्यटको