पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विराट हिंदू सम्मेलन के लिए रूपरेखा बनाई

विराट हिंदू सम्मेलन के लिए रूपरेखा बनाई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विराट हिंदू सम्मेलन के लिए रूपरेखा बनाई

छतरपुर | शहरमें 19 फरवरी को होने वाले विराट हिंदू सम्मेलन में डॉ. प्रवीण तोगडिया मुख्य अतिथि होंगे। इस कार्यक्रम के लिए शहर के सभी हिंदू समाजों के अध्यक्षों की बैठक तपस्या भवन गल्ला मंडी में हुई। इस बैठक के लिए विश्व हिंदू परिषद के विभागाध्यक्ष हनुमत शरण तिवारी और प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य अरूण चौरसिया को संयोजक नियुक्त किया गया था। बैठक में मार्गदर्शन प्रांतीय संगठन मंत्री दामोदर नामदेव ने सुझाव दिए। बैठक में मुख्य रूप से ब्राहम्ण समाज की ओर से हरीश चंद्र चौबे और आनंद शर्मा, जैन समाज का प्रतिनिधित्व सुमत जैन, दिनेश जैन बंडा वाले, चौरसिया समाज के अध्यक्ष चंद्रशेखर चौरसिया, गुरू सिंह सभा की ओर से बब्बू सरदार, प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।