पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अब एमपीईबी में होगी पेपरलेस वर्किंग

अब एमपीईबी में होगी पेपरलेस वर्किंग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में एकीकृत संसाधन प्रणाली यानी ईआरपी का शुभारंभ

छतरपुर। विद्युतवितरण का काम कर रही मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में अब पेपरलेस काम होगा। कभी फाइलों और कागजों से ढेर से घिरे कर्मचारी अब कंप्यूटराइज्ड वर्किंग करेंगे। इससे समय की बचत होगी। इसके साथ काम भी आसान हो जाएगा। शनिवार को इस एकीकृत संसाधन प्रणाली का शुभारंभ किया गया। इस मौके पर कर्मचारियों को इस योजना के फायदे से अवगत कराया गया।

जिलापंचायत सभाकक्ष में हुआ शुभारंभ : मप्र पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी में शनिवार को एकीकृत संसाधन प्रणाली यानि ईआरपी को शुभारंभ किया गया। इसमें एडीबी मुख्य महाप्रबंधक जबलपुर एसके यादव, आईटी हेड डाॅ. विवेक चंद्रा के द्वारा किया गया। जिला पंचायत के सभाकक्ष में मुख्य अभियंता प्रकाश कावड़े, एसई टीके मिश्रा, कार्यपालन अभियंता एसएन मिश्रा की उपस्थिति में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। ईआरपी के शुरू होने के बाद कार्यालय के सभी काम पेपरलेस वर्किंग के द्वारा ऑनलाइन किए जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य महाप्रबंधक एसके यादव ने योजना के बारे में जानकारी दी। सबसे पहले प्रोग्रामर जीतेंद्र तंतुवाय ने ऑनलाइन छुट्टी के लिए आवेदन दिया। कार्यक्रम में छतरपुर और पन्ना जिले के सभी अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे। संचालन हीरालाल कुशवाहा ने किया।

उपभोक्ताओं काम होंगे जल्द: एसईटी के मिश्रा ने बताया कि यह पद्घति अमेरिका में विद्युत वितरण कंपनियों के द्वारा प्रयोग की जाती है। अब इसको पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपनाया है। इसके शुरू होने से ऑफिसों में कागज का प्रयोग बंद हो जाएगा। करीब एक महीने में काम पूरी तरह रफ्तार पकड़ लेगा। कर्मचारियों को ट्रेनिंग दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि इससे कर्मचारियों की कार्यक्षमता बढ़ जाएगी। उपभोक्ताओं के काम भी जल्द निपटने लगेंगे। सारे कमा अब एक क्लिक पर होंगे।