पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजरंग नगर में पकड़ा गया सैक्स रैकेट,मामला दर्ज

बजरंग नगर में पकड़ा गया सैक्स रैकेट,मामला दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस की कार्रवाई शक के दायरे में

छतरपुर। शहर के बजरंग नगर में पुलिस ने एक सैक्स रैकेट पकड़ा है। शहर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी की बाइक एजेंसी के मैनेजर को इसी दौरान पकड़ा गया था, लेकिन पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी आर्म्स एक्ट में दिखाई। शनिवार को यह मामला पूरे शहर में चर्चा का विषय बना रहा। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी इस मामले में सख्त कार्रवाई की बात कह रहे हैं।

यह है पुलिस की कार्रवाई : सिविल थाना प्रभारी राजेश बंजारे ने बताया कि शहर के बजरंग नगर में एक घर में सैक्स रैकेट चलने की शिकायत मिली। इस पर पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए सैक्स रैकेट संचालित करने वाली एक महिला के घर से दो युवतियों के साथ आदित्य कुमार, अब्बा शेख उर्फ मुन्ना मुंबई, राजकुमार कुशवाहा को पकड़ा गया। इन पर पुलिस ने 5, 7 अनैतिक देह व्यापार अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया।
इन सभी आरोपियों को पुलिस ने एसीजेएम जेएस श्रीवास्तव की कोर्ट में पेश किया गया। यहां से आरोपी को 20 फरवरी तक के लिए जेल भेज दिया गया है। वहीं एक अन्य युवक मोहम्मद इसरार उर्फ राज पिता मोहम्मद ईशाक को पुलिस ने आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा है।
राज के पास से एक कार क्रमांक एमपी 16 सी 4644 भी जब्त की गई। यह कार आनंद हीरो बाइक शोरूम संचालक सुरेंद्र आनंद के नाम पर रजिस्टर्ड है। एसीजेएम श्री श्रीवास्तव ने इस आरोपी को 21 फरवरी तक के लिए जेल भेज दिया है।

बयानोंको लेकर उलझ गई पुलिस की कार्रवाई : सिविललाइन में पदस्थ पीएसआई अमिता अग्निहोत्री, एएसआई सरोज गहलोत, महिला हेड कांस्टेबल कमला सिंह, आरक्षक आरती पटेल आदि ने सैक्स रैकेट को पकड़ने की यह कार्रवाई की। इस घटना के बाद कुछ मीडियाकर्मियों से बातचीत में पीएसआई अमिता ने बताया कि सैक्स रैकेट में छापेमारी के दौरान ही मौके से राज को भी पकड़ा गया।

हां कार तो मेरी है : इस मामले में हीरो एजेंसी के संचालक सुरेंद्र आनंद कहते हैं कि राज उनके यहां कर्मचारी था और कार भी उनकी पकड़ी गई है, लेकिन सैक्स रैकेट से इसका संबंध नहीं है। राज उनसे शादी में जाने के लिए कार मांगकर ले गया था। उनका इस मसले से कोई लेना-देना नहीं हैं।
सिविल लाइन थाना प्रभारी राजेश बंजारे कहते हैं कि आर्म्स एक्ट और सैक्स रैकेट के मामले अलग-अलग हैं। पुलिस ने एकदम सही कार्रवाई की है। इसमें कहीं पर भी कोई गड़बड़ी नहीं हैं। इस मामले में एसपी ललित शाक्यवार कहते हैं कि उन्हें शिकायत मिली थी। इस पर उन्होंने एएसपी नीरज पांडे को मामले की केश डायरी जांचने के लिए कहा है। वे मामले की छानबीन करते हुए सही कार्रवाई कराएंगे। इसमें किसी भी दशा में दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।