छतरपुर। शनिवार को मानसिक विक्षिप्तों के सेवक संजय शर्मा ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को छतरपुर में मेडिकल कालेज खोले जाने की मांग को लेकर ज्ञापन दिया है। ज्ञापन के माध्यम से उन्होंने बताया कि 24 सालों से वह मानसिक विक्षिप्तों, मनोरोगियों, विकलांगों एवं डिप्रेशन के शिकार रोगियों कर सेवा कर रहे है। इसके लिए उन्होंने कार्यपालिका और रेडक्रास के सहयोग से 14 माह शिविर का आयोजन किया है।
प्रत्येक शिविर में 200 से 250 मनोरोगियों का निशुल्क इलाज कर उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित की गई। जिसका रिकार्ड जिला अस्पताल में दर्ज है। उन्होंने मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान से छतरपुर की भौगोलिक स्थिति देखते हुए छतरपुर में मेडिकल कालेज खोले जाने की मांग की है। ताकि दूरदराज के मरीजों को छतरपुर में ही इलाज मिल सके।
पोस्टकार्डअभियान चलाएंगे -संजयशर्मा ने बताया कि वे जल्द ही मेडिकल कालेज के लिए पोस्टकार्ड अभियान चलाएंगे। इसमें करीब 10 हजार पोस्टकार्डों का वितरण किया जाएगा। यह पोस्टकार्ड स्कूल, कालेज, जन प्रतिनिधियों, समाजसेवियों और आम नागरिकों में वितरित किए जाएंगे । सभी लोगों की छतरपुर में मेडिकल कालेज बनाए जाने पर सहमति और इसकी आवश्यकता क्यों है सहित तमाम बातों पर राय लेकर इस पोस्टकार्ड को पास सीएम के पास भेजा जाएगा।