छतरपुर। ग्राम डुमरा के एक युवक के सिचाई के लिए डीजल पंप चालू करने के दौरान डीजल पंप के पहिए में हाथ फसने से वह बुरी तरह जमीन पर गिर गया। इससे घायल किसान को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि धुनिया अहिरवार उम्र 35 साल अपने खेत पर दोपहर में फसल की सिचाई के लिए डीजल पंप चालू करने गया था।
डीजल पंप को हेंडल घुमाकर जैसे ही चालू किया गया। तो उसका पैर फिसल गया। और उसकी तौलिया मशीन के पहिए में फस गई। इससे वह पहिए से जा टकराया। और दूर जमीन पर जा गिरा। यु
वक के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान एकत्र हो गए। और तुरंत युवक के परिजनों के घर उसके घायल होने की सूचना दी गई। परिजनों द्वारा युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवक के मुह और सिर में काफी चोट आई है। डाक्टरों द्वारा युवक का इलाज किया जा रहा है।