- Hindi News
- जनपद के 27 को, जिपं सदस्य के परिणाम 28 को
जनपद के 27 को, जिपं सदस्य के परिणाम 28 को
कलेक्टरडॉ. मसूद अख्तर ने द्वितीय चरण के दौरान बड़ामलहरा, बकस्वाहा एवं बारीगढ़ में हुए पंचायत निर्वाचन के गणना कार्य के लिए रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी की नियुक्ति कर दी है। जिपं एवं जपं सदस्य पद की मतगणना ईवीएम से 8 फरवरी को सुबह साढ़े 7 बजे से तीनों विकासखंडों के उत्कृष्ट विद्यालयों में शुरू होगी। जनपद पंचायत सदस्य पद के परिणाम की घोषणा 27 फरवरी को विकासखंड मुख्यालय पर तथा जिला पंचायत सदस्य पद के परिणाम की घोषणा 28 फरवरी को जिला मुख्यालय पर की जाएगी।
बड़ामलहरा जनपद के लिए तहसीलदार लाल शाह जगेत को रिटर्निंग अधिकारी तथा विनीता जैन, एसके अग्रवाल, बीपी अरजरिया, एके गुप्ता, डीसी जैन, जेपी सोनकिया, प्रदीप खरे, अभिनव शर्मा, यासीन खान एवं अजीत मंसूरी को एआरओ बनाया है। जबकि सीईओ सविता काम्बले को सीलिंग कार्य के लिए एआरओ नियुक्त किया गया है।
बक्स्वाहा जनपद के लिए तहसीलदार डीडी सुमन को आरओ एवं बीजी अग्रवाल और सरस्वती प्रसाद तिवारी को एआरओ बनाया गया है। जबकि सीईओ आरके कोरी को सीलिंग कार्य के लिए एआरओ नियुक्त किया गया है।
जनपद पंचायत गौरिहार के लिए तहसीलदार बीडी नामदेव को आरओ तथा आदित्य सोनकिया, जाहर सिंह, सी के ताम्रकार, एसके जाटव, एस के सिरोठिया, एसके तिवारी, जेपी रैकवार, प्रदीप कुमार पाण्डेय, आर के नामदेव तथा एसएन तिवारी को एआरओ तथा जनपद पंचायत सीईओ प्रतिपाल सिंह बागरी को सीलिंग कार्य के लिए एआरओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।