नालियों में फिर भर गया कचरा
नालियों में फिर भर गया कचरा
कार्यालय संवाददाता|छतरपुर
शहरमें जगह जगह नगर पालिका द्वारा नालियों की सफाई कर पानी निकासी की व्यवस्था बनाई जा रही है। लेकिन कुछ वार्डों में नालियों का कचरा उठाने में देरी होने के कारण वही कचरा नालियों में चला जाता है। इससे दोबारा नालियों में पानी निकासी की समस्या हो जाती है। इससे लागों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
नया मुहल्ला के रहने वाले मोहम्मद आसिफ और सुल्तान ने बताया कि उनके वार्ड में नपा द्वारा चार दिन पहले नालियों की सफाई कर उसका कचरा नालियों के किनारे पर लगाया गया था। करीब चार दिनों से नपा द्वारा नालियों का कचरा नहीं उठाने से आम रास्ते से वाहनों के गुजरने से वह कचरा फिर नाली में चला गया है। इससे लोगों को परेशानी हो रही है। वार्ड के लोगो ने नपा सीएमओ से दोबारा नालियों की सफाई किए जाने की मांग की है।