हैंडपंप खराब होने से लोग परेशान
छतरपुर | ग्रामकालापानी में इन दिनों हैंडपंप खराब होने से लोगो पेयजल संकट से जूझना पड़ रहा है। लोगों को पानी भरने के लिए गावं के बाहर कुओं पर जाना पड़ रहा है। कुआं दूर होने के कारण ग्रामीणों को बहुत परेशानी हो रही है। गांव के किशोरी अहिरवार, गोकुल साहू ने बताया कि उनके गावं में दो हेंडपंप पहले से खराब है इससे बचे हुए दो हैंडपंप पर खासी भीड़ लग रही थी। अब इन में से भी एक हैंडपंप खराब हो गया है इससे एक हैंडपंप पर घंटों इतजार के बाद ग्रामीणों को पानी मिल पाता है। उन्होंने बताया कई लोग परेशान होकर हैंडपंप से पानी भरने के बजाय गांव से बाहर कुंआ से पानी भरने जाते हंै।
समस्या को लेकर कई बार शिकायत की गई। लेकिन अभीतक हेंडपंपों को सुधारा नहीं गया है। इससे समस्या जस की तस बनी हुई है।