मैराथन में छात्रों ने हिस्सा लिया
छतरपुर | महर्षिविद्या मंदिर में शनिवार को मिनी मैराथन वाक रेस का आयोजन किया गया। इसमें करीब 150 छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। क्रीड़ा अधिकारी प्रमोद कुमार दुबे ने बताया कि वर्तमान परिवेश में समाज अनेकों प्रकार की सुख सुविधाओं का आदि हो गया है।
इस प्रकार की रेस के माध्यम से छात्रों के मध्य शारीरिक विकास को प्रोत्साहित करना है इसमें मुख्य अतिथि के रूप मे डाॅ. पुष्पेन्द्र पटैरिया महाराजा कालेज और डाॅ. अरविन्द मेहलोनिया क्रीडा अधिकारी महाराजा काॅलेज और श्रीकान्त द्विवेदी जिला क्रीडा अधिकारी, वृजेन्द्र द्विवेदी क्रीडा अधिकारी उत्कृष्ट विद्यालय उपस्थित रहें। मेराथन रेस मे छात्र करीब दो किमी दौड़े इसमें प्रथम स्थान पर अमित कुमार , द्वितीय स्थान पर कुलदीप सिंह और तृतीय स्थान पर शीलू यादव रहे। वही छात्राओं ने वाक रेस में आस्था खरे ने प्रथम, अंकिता यादव ने द्वितीय और स्वाती अग्रवाल ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।