छतरपुर | ग्राम निवारी में इन दिनों लोग बिजली की संस्या से बहुत परेशान है। गांव के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में खराबी होने के कारण आए रोज बिजली चली जाती है। और थोड़ी देर में अपने आप ही बिजली दोबारा जाती है। बार बार बिजली के आने जाने से घरों में आए रोज विद्युत उपकरण खराब हो रहे है। गांव के राजकुमार तिवारी, ओमप्रकाश
सोनी ने बताया कि उन्हें काफी दिनों से यह समस्या हो रही है।
एक बार पहले जब ट्रांसफार्मर खराब हुआ तो बड़ी मुश्किल से कई हफ्ते गुजरने के बाद इसे बदला गया था। इसी डर से कोई भी व्यक्ति दोबारा ट्रांसफार्मर बदलवाने की मांग नहीं कर रहा है। इस प्रकार गांव में समस्या को दुरूस्त कराने बड़े ही असमंजस की स्थिति बनी हुई है।