राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत दूसरे दिन महिलाओं और युवतियों को सुरक्षा के बताए उपाए।
छतरपुर। गर्ल्स कॉलेज द्वारा ग्राम सांदनी के आंगवबाड़ी केंद्र में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत लगाए जा रहे शिविर के दूसरे दिन महिलाओं और युवतियों को संविधान द्वारा उनकी सुरक्षा के लिए बनाए गए कानून की जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी कुसुम कश्यप ने बताया कि शिविर में दूसरे दिन जानकारी देने के लिए अतिथि के रूप में एडीआईजी रश्मि पांडेय, एनटीपीसी की महाप्रबंधक प्रभात कुमार मौजूद रहे।
रश्मि पांडेय ने महिलाओं और युवतियों को जानकारी देते हुए कहा कि संविधान द्वारा महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा और सामाजिक हिंसा से उनके बचाव के लिए कई कानून बनाए गए है। उन्होंने कहा कि छतरपुर और टीकमगढ क्षेत्र में 13 से 17 साल की युवतियों के लापता होने के मामले सबसे अधिक सामने आते है। यह बड़े ही चिंता की बात है। जागरूकता की कमी के चलते ऐसे मामलों की ओर कम ध्यान दिया जाता है जिससे अपराध और अधिक बढ़ते जाते है।
उन्होंने सभी महिलाओं और युवतियों को ऐसे मामलों में सतर्क रहने को कहा। और साथ उनके साथ किसी भी प्रकार की हिंसा की शंका होने पर उन्हें तुरंत पुलिस प्रशासन के सामने रखने को कहा। इसके बाद महिलाओं को घरेलू हिंसा के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रभात कुमार ने सभी युवतियों को प्रोत्साहित कर उन्हें सामाजिक कार्य करने के लिए प्रेरित किया।