पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जवाहर नवोदय स्कूल प्रवेश परीक्षा हुई

जवाहर नवोदय स्कूल प्रवेश परीक्षा हुई

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय प्रवेश चयन परीक्षा शनिवार को हुई। इस परीक्षा के लिए जिले सेे 4 हजार 822 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इन परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह 11:30 बजे से प्रारंभ हुई इस परीक्षा के लिए चौकस व्यवस्था की गई प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर सीएलओ की नियुक्ति की गई थी। जिला स्तरीय निरीक्षण दल ने भी परीक्षा केंद्रों पर निगरानी रखी।

15 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा: शनिवार को आयोजित हुई नवोदय प्रवेश परीक्षा के लिए जिले में 15 परीक्षा केन्द्र बनाए गए थे। इन परीक्षा केंद्रों में हायर सेकंडरी बारीगढ़, सरबई, बालक हायर सेकंडरी लवकुशनगर, कन्या लवकुशनगर, बालक नौगांव, जीसीएम कांवेंट नौगांव, नेहरू हायर सेकंडरी महाराजपुर, हायर सेकंडरी छतरपुर, क्रमांक 2 छतरपुर, सन्मति पब्लिक स्कूल, बालक राजनगर, खजुराहो, बालक बड़ामलहरा, बालक घौरा, बालक बकस्वाहा तथा बालक हायर सेकंडरी बिजावर शामिल हैं।परीक्षा के दौरान सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनात रहा। गौरतलब है कि पूर्णत: आवासीय नवोदय विद्यालय में 80 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए आरक्षित रहती हैं।

राज्य ओपन बोर्ड का पेपर स्थगित किया: केएस अरजिरया ने बताया कि राज्य ओपन बोर्ड की परीक्षाएं थी। लेकिन नवोदय स्कूल की प्रवेश परीक्षा के चलते शनिवार का पेपर स्थगित किया गया है। ओपन बोर्ड की गृह विज्ञान की परीक्षा थी। परीक्षार्थी परेशान रहे। तीन बार पहले भी राज्य ओपन बोर्ड की परीक्षा तीन बार स्थगित हो चुकी है। इस परीक्षा के छात्रों ने बताया कि वे बाहर से परीक्षा देने आते हैं लेकिन यहां पर परीक्षा स्थगित होने की जानकारी दी जाती है। इससे वे परेशान हैं।