प्रशिक्षण में हुई प्रतियोगिताएं
शहरके गांधी आश्रम में बालिका किशोरी शक्ति योजना के तहत आयोजित किए जा रहे किशोरी सखी सहेली प्रशिक्षण कार्यक्रम में शनिवार को विभिन्न कार्यक्रम हुए। यहां शनिवार को विशेषज्ञों ने किशोरियों को स्वास्थ्य, बाल अधिकारों आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इसके साथ यहां बालिकाओं के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं में किशोरियों ने अपना हुनर दिखाया। प्रभारी परियोजना अधिकारी ममता वैद्य ने बताया कि प्रशिक्षण कार्यक्रम में शनिवार को सबसे पहले किशोरियों को शिक्षा का अधिकार, संरक्षण अधिकार, बाल अधिकार, महिला हिंसा कानून आदि के बारे में जानकारी दी गई। इसके साथ इनके उपयोग के बारे में भी बताया गया। श्रीमती वैद्य ने बताया कि इसके बाद बालिकाओं के बीच गायन, रंगोली और मेंहदी प्रतियोगिता आयोजित की गई। गायन प्रतियोगिता में नीतू नायक ने पहला और रीनू राजा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। रंगोली प्रतियोगिता में बालिकाओं ने आकर्षक रंगोली तैयार की। इस प्रतियोगिता में सोनम सेन ने पहला स्थान और सीमा पिपरैया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मेंहदी प्रतियोगिता का भी यहां आयोजन हुआ। इसमें आरती रैकवार अव्वल रही, वहीं दूसरा स्थान सोनम सेन ने प्राप्त किया। प्रतियोगिताओं के बाद किशोरियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को विशेषज्ञों ने किशोरी प्रजनन स्वास्थ्य के बारे में बताया। उनको आंतरिक अंगो, इससे संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी गई। इसके साथ विभिन्&52द्भ;न बीमारियों के लक्षण और बचाव के बारे में भी बताया गया। कार्यक्रम में पर्यवेक्षक रश्मि राजौरिया, मधुलता सैनी समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।
शहर के गांधी आश्रम में किशोरी सखी सहेली प्रशिक्षण के दौरान रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।