पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फाइलेरिया कार्यक्रम 22 मार्च को

फाइलेरिया कार्यक्रम 22 मार्च को

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर |फाइलेरिया रोगसे बचाव के लिए दो वर्ष से ऊपर की सभी आबादी को सार्वजनिक रुप से दवा का सेवन कराया जाएगा। इसके तहत आगामी 22 मार्च को 2 से 5 वर्ष तक के बच्चों को 1-1 डीईसी एवं एलबेंडाजोल गोली का सेवन कराया जाएगा। इसी तरह 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को 2 गोली, 14 से अधिक आयु वर्ग के लोगों को 3 गोली का सेवन कराया जाएगा। जिला मलेरिया अधिकारी डा. एसएस चौरसिया ने बताया कि गर्भवती माताओं, अत्यधिक वृद्ध, गंभीर बीमारी से पीडि़त व्यक्तियों को गोली का सेवन नहीं कराया जायेगा। गोली का कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं है, फिर भी अगर किसी के शरीर में माइक्रो फाइलेरिया के कीटाणु होते हैं, तो दवा के सेवन से नष्ट होने पर असर होता है। गोली स्वास्थ्य कार्यकर्ता, चिकित्सक, स्वास्थ्य केन्द्र से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए लगभग 6 हजार 148 कार्यकर्ता एवं 1 हजार 29 पर्यवेक्षक लगाए गये हैं। घर-घर जाकर सभी आबादी को दवा का सेवन करायेंगे। उक्त कार्य में एक दवा वितरक को 400 लोगों को अपने समक्ष डीईसी का सेवन कराया जाना है।