पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अशोक मंडल अध्यक्ष बने

अशोक मंडल अध्यक्ष बने

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | अशोककुमार साहू को भाजपा चंदला मंडल का मंडल अध्यक्ष बनाया गया। श्री साहू पूर्व में मंडल के महामंत्री की जिम्मेदारी संभाल रहे थे। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी प्रदीप खरे मंटू ने बताया कि संभाग संगठन मंत्री दिनेश शर्मा की सहमति से भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ.घासीराम पटेल ने चंदला मंडल के महामंत्री अशोक कुमार साहू को मंडल अध्यक्ष का दायित्व सौंपा। नगरीय निकाय चुनाव में तत्कालीन मंडल अध्यक्ष विवेक अहिरवार को अनुशासनहीनता के आरोप में भाजपा से निष्कासित कर दिया गया था। तब से ही यह पद रिक्त था। श्री पटेल ने नव नियुक्त मण्डल अध्यक्ष को संगठन के सदस्यता महाअभियान को पूरे मंडल में सक्रियता के साथ चलाने का मार्ग दर्शन दिया।