छतरपुर | जिले के नौगांव थाने में ग्राम सिमरा थाना जतारा जिला टीकमगढ़ निवासी 16 वर्षीय रूबी नायक पिता राम गोपाल नायक की गुमशुदगी का प्रकरण दर्ज किया गया है।
रूबी पिछले 23 अप्रैल 2011 से लापता है। किशोरी की गुमशुदगी संबंधी प्रकरण विवेचना में है। लेकिन अब तक गुमशुदा किशोरी की तलाश संभव नहीं हो सकी है।
कोई भी व्यक्ति गुमशुदा किशोरी रूबी के बारे में किसी भी प्रकार की जानकारी प्राप्त होने पर नौगांव थाने में अवगत करा सकता है।