छतरपुर | सीएमएचओडा. विनोद कुमार गुप्ता ने कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर चिकित्सकों तथा स्वास्थ्यकर्मियों को शोकॉज नोटिस जारी कर निर्धारित समयावधि में जवाब मांगा है। इसके तहत चिकित्सा अधिकारियों डा. वीपी मिश्रा, डा. एमएस अंसारी, डा. प्रतीक वाजपेयी तथा डा. सुजीत कुमार राजपूत को संविदा समाप्ति का नोटिस जारी किया गया है।
इसी तरह फार्मासिस्ट प्रीति सिंह और आरती अहिरवार, स्टाफ नर्स वंदना सुंदरम, एएनएम उषा किरन रैकवार और भारती साहू, एमपीडब्ल्यू एमपी शर्मा और वीएस तोमर, एमपीएस भास्कर त्रिपाठी, वार्ड सर्वेंट रईष अहमद खान तथा लेखापाल संतोष दहायत को नोटिस दिया गया है।