पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुजरात लखनऊ की टीमें जीतीं

गुजरात लखनऊ की टीमें जीतीं

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम में पं. बीपी दीक्षित स्मृति अखिल भारतीय वालीबॉल टूर्नामेंट के महिला और पुरुष वर्ग का फाइनल मुकाबला शुक्रवार की देर रात तक हुआ। फाइनल मैचों में गुजरात और लखनऊ की टीमों ने अपने अपने वर्ग में टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है। इस दौरान बडी संख्या में दर्शक उपस्थित रहे। अंत में विजेता और उप विजेता टीमों को पुरस्कार दिए गए। शुक्रवार को हुए फाइनल मुकाबलों में महिला वर्ग में पहला फाइनल मैच सांई सेंट्रल गुजरात और गल्र्स हॉस्टल हरियाणा के बीच खेला गया। इस मैच में शुरू से ही गुजरात की खिलाडी हरियाणा की खिलाडियों पर दबाव बनाए रहीं।

गुजरात की खिलाडि़यों के प्रहार को हरियाणा की खिलाडी रोक नहीं पाई। मैच में लगातार तीन सेटों में गुजरात ने हरियाणा को शिकस्त देकर फाइनल खिताब पर कब्जा जमा लिया। इस मैच में साई सेंट्रल गुजरात की टीम ने गल्र्स हॉस्टल हरियाणा की टीम को प्रथम सेट में 25-24, द्वितीय सेट में 25-23 और तृतीय सेट में 25-17 से पराजित किया। शुक्रवार की रात ही खेले गए पुरुष फायनल मैच में सिग्रल कोर लखनऊ और रेलवे जयपुर राजस्थान की टीमों के बीच खिताबी भिडंत हुई। इस रोमांचक मैच में दोनों टीमों की ओर से जितने शानदार शॉट लगाकर आक्रमण किए गए वहीं खिलाडियों ने फुर्ती से उतने शानदार सुरक्षात्मक खेल का प्रदर्शन किया। सिग्नल कोर लखनऊ ने भी लगातार तीन सेटों में जीत हासिल करके टूर्नामेंट के खिताब पर कब्जा कर लिया।इस मैच में सिग्रल कोर लखनऊ ने रेलवे जयपुर राजस्थान को पहले सेट में 25-21 से, दूसरे सेट में 27-25 से और तीसरे सेट में 25-17 से पराजित किया। इस तरह से पुरुष फाइनल मैच में लखनऊ की टीम विजेता और राजस्थान की टीम उपविजेता घोषित की गई।

समापनसमारोह में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

समापनकार्यक्रम मुख्य अतिथि राजनगर विधायक विक्रम सिंह नातीराजा थे।विशिष्ट अतिथि के रूप में बिजावर विधायक पुष्पेन्द्र नाथ गुड्डन पाठक, 14 सिग्रल ग्रुप नौगांव के डिप्टी कमांडर ले. कर्नल संदीप मनहास और छतरपुर एसडीएम डीपी द्विवेदी उपस्थित रहे।

पं. बीपी दीक्षित वालीबॉल टूर्नामेंट के आखिरी दिन फाइनल में जीत के लिए खेलती खिलाड़ी।