कीटनाशक पीने से महिला गंभीर
छतरपुर | लवकुशनगरथाना क्षेत्र के पास रहने वाली एक महिला द्वारा कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया गया है। परिजनों द्वारा महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि राधा पति गोपाल रैकवार ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया है। परिजनों के घर पर रहने से महिला को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल ले जाया गया।
इलाज के बाद महिला की हालत में सुधार है।