- Hindi News
- ट्रैक्टर और बाइक टकराई, दो गंभीर रूप से घायल
ट्रैक्टर और बाइक टकराई, दो गंभीर रूप से घायल
जिला अस्पताल में भर्ती घायल शिक्षक रेखा
घायल पति-प|ी जिला अस्पताल में भर्ती
भास्करसंवाददाता | छतरपुर
शहरके राजनगर बाईपास रोड में रविवार की सुबह एक ट्रैक्टर और बाइक टकरा गए। इसमें बाइक में सवार पति-प|ी गंभीर रूप से घायल हो गए। वे दोनों अपने बेटा से मिलने नवोदय स्कूल नौगांव जा रहे थे। घटना के संबंध सिटी कोतवाली टीआई केएस ठाकुर ने बताया कि चंदला के संदीप मराठा और उनकी प|ी रेखा बाइक पर सवार होकर नौगांव नवोदय स्कूल जा रहे थे। राजनगर बाईपास रोड में जब वे ट्रैक्टर को ओवर टेक कर रहे थे तो बाइक ट्रैक्टर से टकरा कर सड़क के नीचे जा गिरी। वहीं ट्रैक्टर में असंतुलित होकर सड़क के नीचे चला गया। इस हादसे में संदीप मराठा के सिर में गंभीर चोटें आईं। वहीं उनकी प|ी रेखा मराठा के हाथ-पैर में गंभीर चोटें हैं। दोनों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।