पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 17 को आएंगे बाबा रामदेव

17 को आएंगे बाबा रामदेव

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर| योगगुरू बाबा रामदेव 17 सितंबर को खजुराहो आएंगे। वे खजुराहो में संत मोरारी बापू की श्रीराम कथा में शामिल होंगे। वे विशेष विमान से खजुराहो आएंगे। श्रीरामकथा में शामिल होने के बाद वापस हरिद्वार रवाना होंगे। इस दौरान वे भारत स्वाभिमान मंच और पतंजलि योग समिति के कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसको लेकर भारत स्वाभिमान ट्रस्ट और पतंजलि योग समिति की बैठक गायत्री शक्तिपीठ में रविवार को आयोजित की गई। भारत स्वाभिमान मंच के प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह और पतंजलि योग समिति के मंडल प्रभारी रामकृपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से सुबह 8 बजे खजुराहो पहुंचने की अपील की है। बैठक में ज्ञानप्रकाश तिवारी, रामेश्वर दयाल सोनी, अनिल खरे, कौशल चतुर्वेदी, शंभु श्रीवास समेत अनेक लोग उपस्थित रहे।