विहिप की बैठक आज
छतरपुर| विश्वहिंदू परिषद की स्थापना के 50 वर्ष पूरे होने पर इस वर्ष को स्वर्ण जयंती वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत साल भर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की रूपरेखा तैयार करने के उद्देश्य से शहर के सरानी दरवाजा समीप स्थित महालक्ष्मी मंदिर में सोमवार को शाम 5 बजे विहिप की स्वागत समिति की बैठक आयोजित की गई हैं। इसमें नवरात्रि के दौरान होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। विहिप की स्वागत के अध्यक्ष डॉ. रामजी अग्रवाल ने बताया कि नवरात्रि की पंचमी को जिले के चिन्हित मंदिरों में महिलाओं द्वारा दुर्गा सप्त सती पाठ धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।