- Hindi News
- अभ्यास वर्ग में जुटे जिले भर के कार्यकर्ता
अभ्यास वर्ग में जुटे जिले भर के कार्यकर्ता
जतारा |स्थानीय भटपुरा मोहल्ला िस्थत एक निजी कॉलेज में एबीवीपी का जिला स्तरीय दो दिवसीय अभ्यास वर्ग कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें करीब 150 विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने छात्र हित में कार्य करने पर जोर दिया। वहीं नगर के मुख्य बाजार से एक भव्य रैली निकाली और छात्र हित के लिए जोरदार नारे लगाए। कार्यक्रम में विभाग प्रमुख छतरपुर से आए साहित्य और जिला प्रमुख टीकमगढ़ पियूष दीक्षित ने सभी कार्यकर्ताओं को अभ्यास वर्ग की जानकारियां दीं। रोहित चौरसिया ने बताया कि अभ्यास वर्ग में 150 कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। जिन्हें अभ्यास वर्ग की विधिवत जानकारी दी गई है। इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री हरिशंकर खटीक, रामजी नायक, किशन पटैरिया, मुकेश तिवारी, राजदीप रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।