सागर की बालिकाएं सब पर पड़ीं भारी
60वीं राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के तहत बेसबॉल के मैच बुधवार को बाबूराम चतुर्वेदी स्टेडियम के मैदान में खेले गए। पांच दिवसीय बेसबॉल प्रतियोगिता तहत बुधवार को 17 लीग मैच खेले गए। सागर संभाग की बालिका वर्ग की टीम ने सीनियर और मिनी वर्ग में खेले गए अपने सभी मैचों को जीतकर शानदार खेल का प्रदर्शन किया। स्टेडियम में इन मैचों के लिए तीन ग्राउंड निर्धारित किए गए हैं। जिनके संयोजक बीएन तिवारी, डॉ. आरपी शुक्ला, रज्जाक सौदागर, सह संयोजक पीटीआई जीतेंद्र सिंह, बृजेंद्र द्विवेदी और रामकृष्ण जाटव को बनाया गया है।
सीनियरवर्ग में हुए 6 मैच
बालऔर बालिका वर्ग सीनियर समूह 19 वर्ष के 3-3 मैच खेले गए। बालक वर्ग का पहला मैच उज्जैन अौर ग्वालियर संभाग के बीच हुआ। जिसमें उज्जैन ने ग्वालियर को 10-0 से करारी शिकस्त दी। दूसरा मैच भोपाल और उज्जैन के बीच हुआ। इसे उज्जैन ने 4-3 से जीता। जबलपुर ने ग्वालियर को पीटते हुए 11-0 से पछाड़ दी। बालिका वर्ग में इंदौर ने उज्जैन को 4-3 से, भोपाल ने ग्वालियर और सागर ने इंदौर को 4-2 से पराजित किया।
सागरने रीवा, इंदौर को हराया
बालकवर्ग जूनियर समूह 17 वर्ष के चार मैच और बालिका वर्ग का एक मैच खेला गया। पहला मैच सागर और रीवा संभाग के बीच हुआ। इस मैच में सागर ने रीवा को हराकर 7-0 हराकर जीत हासिल की। भोपाल ने जबलपुर काे 2-1 से, सागर ने इंदौर को 4-0 से और जबलपुर ने उज्जैन करे 11-10 से पराजित किया। बालिका वर्ग भोपाल ने जबलपुर को 10-0 से हराकर शानदार जीत दर्ज की।
जबलपुर,सागर ने अपने-अपने दोनों मैच जीते
बालकवर्ग मिनी समूह 14 वर्ष के 6 मैच खेले गए। इसमें तीन बालक वर्ग के और तीन बालिका वर्ग के थे। बालक वर्ग में भोपाल ने इंदौर को 9-5 से, उज्जैन ने रीवा को 6-5 से और जबलपुर ने उज्जैन को 10-3 से शिकस्त दी। बालिका वर्ग में जबलपुर ने इंदौर को 7-4 से, सागर ने ग्वालियर को 3-2 से और सागर ने ही भोपाल को 5-4 से पराजित किया।
छतरपुर में गेंद पर शार्ट लगाता सागर संभाग की टीम का खिलाड़ी