नंद किशोर ने पाया दूसरा स्थान
छतरपुर | राष्ट्रीयविद्यार्थी संगठन नई दिल्ली द्वारा भाषण प्रवक्ता कार्यक्रम आयोजित किया था। इसमें देश भर से एक हजार प्रतिभागी शामिल हुए थे। सौरा गांव के अयोध्या प्रसाद पटेल के बेटा नंद किशोर पटेल ने इस प्रतियोगिता में दूसरा स्थान हासिल किया है। वे इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले सबसे कम उम्र के प्रतिभागी थे। राष्ट्रीय विद्यार्थी संगठन नई दिल्ली द्वारा नंद किशोर को रजक पदक और भाषण प्रवक्ता प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।
नंद किशोर