रामलीला का शुभारंभ कल
छतरपुर| शहरकी तहसील प्रांगण में लाल कड़क्का रामलीला का शुभारंभ शुक्रवार को होगा। समिति कोषाध्यक्ष मन्नू लाल बेलदार ने बताया कि शनिवार को मुकुट पूजन, नारद मोह के साथ रामलीला का शुभारंभ होगा। इस दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री पुष्पेंद्र प्रताप सिंह होंगे। अध्यक्षता छतरपुर मंडी अध्यक्ष बृजेश राज करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह, दुर्गेश खरे को आमंत्रित किया गया है। लाल कड़क्का रामलीला का समापन 5 अक्टूबर को होगा। वहीं अन्नपूर्णा रामलीला का शुभारंभ बुधवार को गणेश, मुकुट पूजन के साथ हुआ। अन्नपूर्णा रामलीला समिति अध्यक्ष दृगेंद्र देव सिंह ने बताया कि इस बार रामलीला को आकर्षक बनाने के लिए प्रयास किए गए हैं।