पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चुनाव से पहले संदिग्ध लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई

चुनाव से पहले संदिग्ध लोगों के खिलाफ होगी कार्रवाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय और पंचायत चुनाव के लिए नियुक्त किए गए प्रेक्षक शरद चंद्र शुक्ला ने कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। समीक्षा बैठक में उन्होंने उपस्थित सभी एसडीएम, तहसीलदार और सीएमओ को आगामी नगरीय निकायों के चुनाव के लिए पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। चुनाव के दौरान कानून व्यवस्था में शांति भंग करने वाले लोगों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने को कहा।

पर्यवेक्षक ने अंतरराज्यीय समन्वय बनाने, वारंटों की तामीली, अवैध शराब पकड़ने, मतदान केंद्रों के भौतिक सत्यापन, चुनाव सामग्री का वितरण और वापसी सही ढंग से करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक में कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर ने कहा कि चुनाव में लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। अधिकारियों को चुनाव के काम में गलती नहीं करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों में रैम्प की व्यवस्था होना जरूरी है। चुनाव के लिए कर्मचारियों के डाटाबेस तैयार करने के संबंध में भी आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर एससी गंगवानी, सहायक कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्र, संयुक्त कलेक्टर बीके पांडेय, उप जिला निर्वाचन अधिकारी स्थानीय निर्वाचन रविंद्र चौकसे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

बीएलओसस्पेंड

प्रेक्षकश्री शरद चंद्र शुक्ला के निरीक्षण के दौरान छतरपुर नगरपालिका अंतर्गत नियुक्त बीएलओ श्री संजय कुमार अग्रवाल अपने मतदाता सूची दावा-आपत्ति केन्द्र पर अनुपस्थित पाये गये। इसके अलावा निर्वाचन संबंधी कार्य में उनकी अन्य लापरवाही भी पाई गई। इस पर संज्ञान लेते हुए कलेक्टर डॉ. मसूद अख्तर ने बीएलओ श्री अग्रवाल को सस्पेंड कर दिया है। उल्लेखनीय है कि श्री अग्रवाल पीएचई कार्यालय छतरपुर में सहायक ग्रेड 3 के रूप में पदस्थ थे।