पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रसेन जयंती पर 20 से कार्यक्रम होंगे

अग्रसेन जयंती पर 20 से कार्यक्रम होंगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महाराजाअग्रसेन की 5139वीं जयंती समारोह का शुभारंभ 20 सितम्बर से होगा। जयंती समारोह की शुरुआत अग्रवाल नवयुवक मंडल के संयोजन में 20 सितंबर की सुबह 8 बजे दोपहिया रैली निकालकर और महाराजा अग्रसेन जी की पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा।

नगर अग्रवाल समाज के अध्यक्ष प्रभात अग्रवाल ने बताया कि अग्रसेन जयंती समारोह में विभिन्न सांस्कृतिक और मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित होंगे। 20 सितंबर को ही अग्रसेन जयंती समारोह के शुभारंभ होने के साथ ही दोपहर 2 बजे से महिला समिति के संयोजन में खेलो हौजी रहो मनमौजी, मास्क बनाओ प्रतियोगिता और रस्सी कूद प्रतियोगिता होगी। 21 सितम्बर को सुबह 8 से 11 बजे तक बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता होगी। दोपहर 2 बजे से झटपट एक मिनिट, व्यंजन प्रतियोगिता और लिफाफा सजाओ प्रतियोगिता होगी। इसके बाद रात 8 बजे से बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। 22 सितंबर को अग्रवाल यूथ क्लब के संयोजन में शाम 5बजकर 30 मिनट से 9 बजकर 30 मिनट तक आनंद मेला और मनोरंजन संध्या का आयोजन कल्याण मंडपम में किया जाएगा। 23 सितंबर को दोपहर 2 बजे से स्मरण शक्ति प्रतियोगिता, साड़ी स्टाइल प्रतियोगिता, नेल आर्ट प्रतियोगिता और कच्चे पकवान सजाओ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। 24 सितंबर को दोपहर 2 बजे से मटकी सजाओ प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, भजन प्रतियोगिता होगी। रात्रि 8 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का पाठ किया जाएगा। 25 सितंबर को सुबह 8 बजे से हवन पूजन, कन्या भोज और दोपहर डेढ़ बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। जो अग्रसेन विद्या मंदिर से प्रारंभ होकर शहर भ्रमण करेगी। शोभायात्रा के बाद बंफर लकी ड्रा निकाला जाएगा। इसके बाद महाराजा अग्रसेन की आरती के साथ जयंती समारोह का समापन हो जाएगा।