विष मुक्त खेती पर दिया जोर
विष मुक्त खेती पर दिया जोर
छतरपुर | ग्रामरसुइया में नीलांचल प्राकृतिक चिकित्सा योग एवं नशा मुक्ति शिविर के बाद किसान सम्मेलन का आयोजन किया गया। इसमें एल्डर मैन रमेश चंद्र चौरसिया ने स्वस्थ रहने के लिए प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति को सर्वोपरि बताया। उन्होंने बताया कि मधुमेह रक्तचाप जैसे रोगों से प्राकृतिक चिकित्सा द्वारा ठीक हो जाता है। इसके बाद डॉ. अशोक मिश्रा ने किसानों को विष मुक्त खेती करने की सलाह दी। 14 सितंबर से 16 सितंबर तक चले इस शिविर चेतना रैली निकाली गई इसमें बड़ी संख्या में गांव के किसान और बच्चों के साथ महिलाएं भी शामिल हुईं। शिविर में रविभाई, सुरेश सोनी, देवेंद्र भंडारी, नारायण गंगेले, डॉ. मलखान पाल, आरसी विद्यार्थी, राजेंद्र योगी, पवन अहिरवार, डॉ. मीना मिश्रा, डॉ. मानिक कुशवाहा, धर्म सिंह काजल, मोहनी प्रजापति मौजूद रहीं।