पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनुपस्थित मिले डॉक्टरों को नोटिस जारी

अनुपस्थित मिले डॉक्टरों को नोटिस जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | सहायककलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा ने जिला अस्पताल परिसर का आकस्मिक निरीक्षण किया था। सहायक कलेक्टर श्री मिश्रा के निरीक्षण के दौरान कुछ डाक्टर अनुपस्थित मिले थे। अनुपस्थित पाए गए डा. सतीष चौबे, डा. सुरभि खरे, डा. वीपी शेषा, डा. गायत्री नामदेव और डा. गीता चौरसिया को कलेक्टर डा. मसूद अख्तर ने कारण बताओ नोटिस जारी किया। नोटिस में डाक्टरों से 7 दिन में जवाब मांगा गया है। नोटिस में निर्धारित समय में जवाब मिलने पर डाक्टरों को जरूरी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई है।

कलेक्टर डॉ. अख्तर ने सीएमएचओ डा. केके चतुर्वेदी को भी निर्देशित करते हुए कहा है कि सभी डाक्टरों का समय पर अस्पताल पहुंचना तय करें। साथ ही अस्पताल में गंदगी दूर करने के सार्थक प्रयास करें। अल्ट्रासाउंड और सीटी स्कैन मशीन की सुविधा होने के बावजूद मरीजों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है। इसलिए रेडियोलॉजिस्ट की व्यवस्था के लिए भी आवश्यक कार्रवाई करें।