पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • देश को महान बनाने में इंजीनियर्स का योगदान

देश को महान बनाने में इंजीनियर्स का योगदान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
इंजीनियर दिवस पर हुअा भव्य कार्यक्रम

छतरपुर| देशको महान बनाने में इंजीनियरों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। इंजीनियरों में योग्यता भी है और जज्बा भी है। यह विचार इंजीनियर्स डेर पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने व्यक्त किए। समारोह के मुख्य अतिथि इंजीनियरिंग कॉलेज नौगांव के प्राचार्य आरपी तिवारी और विशिष्ट अतिथि जल संसाधन विभाग के अधीक्षण यंत्री एचएल त्रिपाठी अभय कुमार जैन, रिटा. ईई एसके श्रीवास्तव थे।

समारोह की अध्यक्षता विद्युत विभाग के एसई टीके मिश्रा ने की। संचालन पीडब्ल्यूडी के एसडीओ आरएस शुक्ला ने किया। लखन लाल असाटी ने कहा कि आदि काल से ही अभियंताओं का महत्व रहा है। आजादी से लेकर अब तक जिन 43 विभूतियों को भारत र| से सम्मानित किया गया उनमें मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया एक मात्र इंजीनियर हैं। आज इंजीनियरों को राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किए जाने की जरूरत है। पीएचई ईई प्रवीण कुमार गुरू ने इंजीनियरों के महत्व पर सारगर्भित विचार रखे। इंजी. लोकेश जैन, इंजी. केसी जैन ने काव्य पाठ किया। इंजी. हेमंत गुप्ता ने विश्वेश्वरैया के जीवन पर प्रकाश डाला। अभियंता महासंघ के अध्यक्ष इंजी. केके मिश्रा, इंजी. एचएन राठौर और इंजी. आर सिंह ने भी विचार व्यक्त किए। मुख्य अतिथि आरपी तिवारी ने देश में उपलब्ध जल की स्थिति तथा निकट भविष्य में होने वाले जल संकट से परिचित कराया। इंजीनियरों को नदी जोड़ो अभियान पर अब विशेष ध्यान देना होगा। इंजी. अभय जैन ने कहा कि सभी इंजीनियर योग्य हैं और उनमें जज्बा भी बहुत है। हम ऐसा कोई कार्य करें जिससे इंजीनियर की प्रतिष्ठा धूमिल होती हो।