िवश्वकर्मा जयंती पर चल समारोह
भारतीयमजदूर संघ ने विश्वकर्मा जयंती और राष्ट्रीय श्रम दिवस पर बुधवार को शहर में रैली निकाली गई। रैली के बाद भाजपा कार्यालय के पास जनसभा भी हुई। जनसभा में मजदूरों के हित में लगातार काम करने पर बल दिया गया।
भारतीय मजदूर संघ की रैली रामचरित मानस प्रांगण से शुरू हुई। रैली में संघ के पदाधिकारी,स दस्यों के साथ मजदूर उपस्थित रहे। शोभा यात्रा में सबसे आगे मोनिया नृत्य करते हुई एक टोली भी चल रही थी। रैली में घोड़े और बग्घी भी शामिल रहे। रैली में अपनी मांगों के समर्थन में नारे लगाते हुए मजदूर संघ के सदस्य कोतवाली, महल तिराहा, छत्रसाल चौराहा से आकाशवाणी तिराहा होते हुए कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे। यहां पर चल समारोह एक जनसभा में बदल गया।
छतरपुर में मजदूर संघ की जनसभा में बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
छतरपुर में गाजेबाजे के साथ रैली निकाली।
भवन के लिए तीन लाख िदए
मजदूरसंघ के कार्यक्रम में सासंद वीरेंद्र खटीक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सांसद ने संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा से मजदूरों के हितों के लिए आवाज उठाता रहा संगठन भारतीय मजदूर संघ प्रशंसा सराहना का पात्र है। उन्होंने कहा कि मजदूर संघ को भवन निर्माण के लिए वे पहले ही दो लाख रुपए दे चुके हैं। उन्होंने इस बार तीन लाख रुपए फिर से देने की घोषणा की। कार्यक्रम में आरएसएस के सरसंघ चालक राजेंद्र चतुर्वेदी, बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष किशोरी लाल रैकवार, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अवनिंद्र पटैरिया, कमल अग्रवाल, मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मपाल चौरसिया, जिलाध्यक्ष विजय पाल प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
भवन के लिए तीन लाख िदए
मजदूरसंघ के कार्यक्रम में सासंद वीरेंद्र खटीक मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। सांसद ने संबोधित करते हुए कहा कि हमेशा से मजदूरों के हितों के लिए आवाज उठाता रहा संगठन भारतीय मजदूर संघ प्रशंसा सराहना का पात्र है। उन्होंने कहा कि मजदूर संघ को भवन निर्माण के लिए वे पहले ही दो लाख रुपए दे चुके हैं। उन्होंने इस बार तीन लाख रुपए फिर से देने की घोषणा की। कार्यक्रम में आरएसएस के सरसंघ चालक राजेंद्र चतुर्वेदी, बिजली कर्मचारी संघ के प्रांतीय उपाध्यक्ष किशोरी लाल रैकवार, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष अवनिंद्र पटैरिया, कमल अग्रवाल, मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मपाल चौरसिया, जिलाध्यक्ष व