पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गड़बड़ी की जांच की जाए

गड़बड़ी की जांच की जाए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | राजनगरक्षेत्र के ग्राम पंचायत खजुवा में प्रेरक पद पर नियुक्ति मामले की जांच कराने की मांग की गई। आवेदक उमा गुप्ता ने जिला पंचायत सीईओ को दी शिकायत में बताया कि प्रेरक पद की भर्ती मेरिट के आधीन थी। ऐसी स्थिति में पंकज दुबे का चयन गलत है। उन्होंने पंकज के कंप्यूटर प्रमाण पत्र में गड़बड़ी का आरोप लगाया है। साथ ही पूरे मामले में जांच की मांग की है।

हत्याका प्रकरण दर्ज किए जाने की मांग

छतरपुर | बमीठाक्षेत्र के पथरगुवां गांव की एक महिला ने अपने पति की मौत के मामले में हत्या का प्रकरण दर्ज कराने की मांग की है। पीडि़ता अमीना का कहना है कि उसके पति शेर खां लाइन मैन के साथ 200 रुपए प्रतिदिन पर लाइन सुधारने का कार्य करते थे। उसके पति का पांच माह का भुगतान भी नहीं दिया है। अमीना ने बताया कि 29 जून को दोपहर में उन्हें पता चला कि मेरे पति की मौत टावर में करंट फैलने से उनकी मौत हो गई। महिला ने लाइनमैन पर साजिश का आरोप लगाया है। परेशान अमीना ने अपने पति द्वारा की गई दिहाड़ी की मजदूरी दिलाए जाने और साजिश के तहत हुई मौत का खुलासा कर आरोपियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की है।