पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विकलांगों को मिले उपकरण

विकलांगों को मिले उपकरण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
छतरपुर | कलेक्ट्रेटपरिसर में मंगलवार को विकलांगों को उपकरण वितरित किए गए। कलेक्टर डा. मसूद अख्तर ने तीन हितग्राहियों को ट्राइसाइकिल, 2 हितग्राहियों को वैशाखी और एक हितग्राही को व्हीलचेयर का वितरण किया। इस अवसर पर सामाजिक न्याय विभाग के उप संचालक वीरेश सिंह बघेल सहित विभाग के कर्मचारी और ग्रामीणजन उपस्थित रहे। उप संचालक श्री बघेल ने बताया कि राम दयाल प्रजापति, लल्लू नाई, संतोश कुमार सैनी को ट्राइसाइकिल का वितरण किया गया। इसी प्रकार बाबू अली, संतोश कुमार सैनी को दो-दो नग वैशाखी और कुमारी खुशबू को व्हील चेयर प्रदान की गई।