पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संस्कृति को जीवन में उतारें

संस्कृति को जीवन में उतारें

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
संस्कृति को जीवन में उतारें

पृथ्वीपुर।नगरके वार्ड 2 में बजरंग दल कार्यकर्ताओं की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें कार्यकर्ताओं ने कई मुद्दों पर चर्चा की। बजरंग दल निवाड़ी एवं पृथ्वीपुर ब्लॉक प्रभारी सुभम सविता ने कहा कि कार्यकर्ताओं को छात्र जीवन से ही धार्मिक कार्यों में आगे रहना चाहिए। छात्र जीवन से ही सभी को अपनी संस्कृति की किताबों को पढ़कर उन्हें अपने जीवन में उतारना चाहिए। तभी हमारे देश की संस्कृति सुरक्षित रहेगी। उपेंद्र सेन, सिद्धार्थ नायक, प्रशांत साहू, विपेंद्र श्रीवास, विनय विश्वकर्मा, शौरभ परिहार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

सेवा और त्याग से बनते हैं महान

टीकमगढ।महापुरूषोंके प्रेरक प्रसंग को लेकर गर्ल्स कॉलेज में कार्यशाला हुई। अध्यक्षता प्राचार्य डॉ एनएम अवस्थी ने की। उन्होंने कहा कि महान वह होता जिसमें सेवा और त्याग की भावना होती है। विशिष्ट अतिथि डॉ लीना कुलथिया ने शरीर मन और आत्मा की चाह अलग-अलग होना बताया। उन्होंने कहा कि स्थाई विकास आत्मा का विकास होता है। टीसी शर्मा ने भी संबोधित किया। संचालन एके जैन ने किया। आभार डॉ अभिलाषा ठाकुर ने माना। इस डॉ प्रवीण झाम, डॉ एचपी मिश्रा, डॉ ऊषा सिंह, अनीता त्रिपाठी, जीएच पटैरिया मौजूद थे।

डीआरएम ने किया निरीक्षण

टीकमगढ़।झांसीसे छतरपुर तक रेल लाइन का ट्रायल लेने के लिए झांसी मंडल के डीआरएम नवीन चौपडा़ ने टीकमगढ़ से छतरपुर तक रेल मार्ग का जायजा लिया। सरकनपुर रेलवे स्टेशन पर युवा कांगे्रस विधानसभा खरगापुर अध्यक्ष संदीप अवस्थी ने डीआरएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने खरगापुर तक रेल सेवा चालू करने की मांग की। डीआरएम श्री चौपडा़ ने आश्वासन दिया कि दीपावली तक खरगापुर तक रेल सेवा चालू कर दी जाएगी। डीआरएम श्री चौपडा के साथ डिप्टी चीफ सीएल गोयल, राजेश मंडलोई मौजूद थे।