- Hindi News
- चेतगिरी और सीताराम कालोनी में फायरिंग से हड़कंप
चेतगिरी और सीताराम कालोनी में फायरिंग से हड़कंप
शहरकी चेतगिरि कालोनी और सीताराम कालोनी क्षेत्र में रविवार की रात बाइक सवार युवकों ने फायरिंग कर दी। दो स्थानों पर हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में हड़कंप मंच गया। चेतगिरी कालोनी में विधायक का घर होने से वे भी मौके पर पहुंच गईं। रात को करीब 8:30 बजे दो बाइक पर सवार होकर चार युवक चेतगिरी कालोनी पहुंचे। इन आरोपियों ने यहां दो हवाई फायर किए। इसके बाद अारोपी आगे बढ़कर सीताराम कालोनी पहुंचे। यहां पर भी आरोपियों ने राहुल पिता एपी अग्रवाल के घर के पास फायरिंग की। लोगों के विरोध करने पर आरोपी गाली गलौच करते हुए भाग गए।
विधायकपहुंची मौके पर
चेतगिरीकालोनी में ही विधायक ललिता यादव का निवास है। उनके घर के पास फायरिंग होने से वे भी बाहर निकल आईं। घटना की खबर लगते ही सिटी कोतवाली, सिविल लाइन और ओरछा रोड थानों की पुलिस ने पूरे शहर में घेराबंदी की। कोतवाली पुलिस ने बताया कि फायरिंग करने वाले चार आरोपियों में से हक्कल दादा, ओम प्रकाश शुक्ला के नाम सामने आए हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की शिनाख्त करके उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।
पुलिस से चर्चा करती विधायक