विजेता प्रतिभागियों को किया पुरस्कृत
शहरके दिगंबर जैन सोशल ग्रुप द्वारा डेरा पहाड़ी के वर्णी हाल में क्षुल्लक गणेश प्रसाद वर्णी की 140 वीं जयंती मनाई गई। इस अवसर पर वर्णी जी के व्यक्तित्व विकास में उनकी धर्म माता का योगदान विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें 10 से 18 साल तक के युवा प्रतिभागियों ने भाग लिया। 15 प्रतिभागियों द्वारा निर्धारित विषय पर विचार व्यक्त किए। इसमें प्रियंक जैन ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्वस्ति जैन दूसरे और आस्था जैन तीसरे स्थान पर रहीं। विजेताओं को सत्येंद्र बजाज ने स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर संजीव बांसल, निर्मल जैन, राकेश डेवडिया, प्रकाश जैन, सुनील कुपी, आनंद जैन, विजय बाजना, संजय डेवडिया, चक्रेश मोदी, जेके जैन, स्वदेश जैन, बसंत जैन शामिल रहे। संचालन ग्रुप अध्यक्ष डॉ. पीके जैन ने किया। आभार सचिव राजकुमार जैन ने व्यक्त किया।