प्रतियोगिताएं आयोजित हुई
छतरपुर| महाराजाअग्रसेन जयंती महोत्सव के तहत 6 दिवसीय कार्यक्रम हो रहा है। इसके तहत अग्रसेन महिला समिति के द्वारा विभिन्न प्रतियोगिताएं की गई। अग्रसेन विद्या मंदिर में हुई खेलो हौजी, रहो मनमौजी प्रतियोगिता दोपहर 2 बजे से शुरू हुई। इसमें महिलाओं के ग्रुप में रूपा अग्रवाल प्रथम, ममता अग्रवाल दूसरे और रश्मि अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। युवतियों के ग्रुप में सृमद्धि प्रथम, दीपिका द्वितीय और पूर्वी तीसरे स्थान पर रहीं। रस्सी कूद प्रतियोगिता में महिलाओं के ग्रुप में ममता अग्रवाल प्रथम, प्रीति अग्रवाल दूसरे और शारदा अग्रवाल तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं युवतियों में नेती प्रथम, रोशनी दूसरे आैर सुनीता तीसरे स्थान पर रहीं। सोमवार को समारोह में सुबह 8 बजे से बच्चों की खेलकूद प्रतियोगिता हुई। दोपहर में झटपट एक मिनट प्रतियोगिता, व्यंजन प्रतियोगिता, लिफाफा सजाओ प्रतियोगिता हुई।